दिल्ली में पहले 'हिंदू हूं' कह पाना मुश्किल था, 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हिंदू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली में पहले 'हिंदू हूं' कह पाना मुश्किल था, लेकिन अब हर कोई इसे गर्व से बोलता है। उन्होंने आगे कहा, "मोदी सरकार भारत की भाषाओं और धार्मिक स्थलों को समृद्ध बना रही है और भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचा रही है।"