बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने हाल ही में महाकुंभ में शिरकत की और संन्यास लेने का फैसला किया। अब उन्हें यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जाना जाएगा। ममता जल्द ही किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी। शाम को उनका पट्टाभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा।