×
Khulasa news in hindi taja khabr breaking news in hindi latest news trending big news
यूपी के महोबा में एक बार फिर से ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की साजिश ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

यूपी के महोबा में एक बार फिर से ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की साजिश

यूपी के महोबा में एक बार फिर से ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की साजिश का खुलासा हुआ है. शनिवार को महोबा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई. जहां ट्रैक पर बड़ा से पत्थर पड़ा मिला, जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से ये बड़ा हादसा होते-होते टल गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है. 

यरुशलम के निकट कई बस्तियों की तरफ  मिसाइल दागी गई थी. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

यरुशलम के निकट कई बस्तियों की तरफ मिसाइल दागी गई थी.

लेबनान की तरफ से माले अदुमीम शहर सहित यरुशलम के निकट कई बस्तियों की तरफ  मिसाइल दागी गई थी. जिसके बाद सिक्योरिटी अलार्म बजने लगे थे.इस पर नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के आतंकवादी प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत मध्य पूर्व की सत्ता संरचनाओं को नया आकार देगी. उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि इजराइल की सेना क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, हमला कर सकती...

टीचर के अश्लील फोटो AI की मदद से बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

टीचर के अश्लील फोटो AI की मदद से बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.

यूपी के मुरादाबाद में दो छात्रों ने अपनी ही टीचर के अश्लील फोटो AI की मदद से बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. जहां पर छात्रों की हरकत से टीचर डिप्रेशन में आ गई है. टीचर ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हो गया है.

मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां शनिवार की देर रात यात्रियों से भरी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए मैहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

IPL 2025 ऑक्शन से पूर्व रिटेंशन नियमों का विषय भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

IPL 2025 ऑक्शन से पूर्व रिटेंशन नियमों का विषय भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

IPL 2025 ऑक्शन से पूर्व रिटेंशन नियमों का विषय भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार  मेगा ऑक्शन में हर एक टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी और एक खिलाड़ी पर राइट टू मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी.

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को

भारतीय सिनेमा के बेहतरी टैलेंट्स को सम्मानित करने के लिए 28 सितंबर को अबू धाबी में IIFA 2024 होस्ट किया गया. बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में उनकी फिल्म के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.

वसुंधरा राजे बनेंगी BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष? पद-मद-कद को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी-शाह चलेंगे 'मामा' वाला दांव! ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 29, 2024

वसुंधरा राजे बनेंगी BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष? पद-मद-कद को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी-शाह चलेंगे 'मामा' वाला दांव!

वसुंधरा राजे बनेंगी BJP की राष्ट्रीय अध्यक्ष? पद-मद-कद को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी-शाह चलेंगे 'मामा' वाला दांव!BJP New Chief: सूत्रों की मानें तो बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए वसुंधरा राजे, संजय जोशी और शिवराज सिंह चौहान का नाम सामने आया है. इसमें आरएसएस वसुंधरा राजे के नाम को सबसे बेहतर मान रही है.Bhartiya Janta Party New President: भारतीय जनता पार...

पीड़ित शख्स की चारों बेटियां दिव्यांग थी.' ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 28, 2024

पीड़ित शख्स की चारों बेटियां दिव्यांग थी.'

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना रंगपुरी गांव की है. सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स की चारों बेटियां दिव्यांग थी.'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 28, 2024

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है. बेंगलुरू की पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव कोर्ट ने ये आदेश दिया है. जनाधिकार संघर्ष परिषद (JSP) ने वित्त मंत्री के खिलाफ अदालत में कहा है कि चुनावी बॉन्ड के जरिए देश की वित्त मंत्री द्वारा जबरन पैसे की वसूली की गई है. हालांकि अभी इस मामले की सुनवाई को 10 अक्टूबर तक के लिए स्थगित किया...

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ताज़ा खबर
by Tejyug News LIVE Sep 28, 2024

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने पहले दिन रात 10 बजे तक 77 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म को वीकेंड में छुट्टी का फायदा भी मिलेगा. जाहिर है फिल्म शनिवार और रविवार को ओपनिंग डे कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

Page 130 of 212