बिहार की राजधानी पटना के पास मोकामा में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है और जांच की जा रही है।