बस्ती। पहली बार सपाईयों ने एकजुट होकर भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि हर तरफ भाजपा संविधान को ही रौंद रही है। कहा कि जब संविधान ही नहीं रहेगा तो सुनने वाला भी कोई नहीं रहेगा। यह बातें समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहते हुए कहा कि सपा भाजपा के भ्रष्टाचार की पोटली लेकर गांव-गांव जाएगी, और बताएगी कि आप ने जिसे वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया, वह आप लोगों का हक और अधिकार दोनों छीन रहा है। भाजपा सरकार लोगों के बेटे, बेटियों और बहुओं से उनके आरक्षण का अधिकार छीनकर आरक्षित सीटों को लूट रही है। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए आरक्षण घोटाला आडिट अंक का आकड़ों के साथ विवरण देते हुए महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश के 22 परीक्षाओं में 11514 पीडीए आरक्षित सीटों की सुनियोजित लूट किया गया है। संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ पर जोर देते हुये कहा कि भाजपा की सरकार में संवैधानिक संस्थाओं और बाबा साहब द्वारा दिये गये अधिकारों की नियुक्तियों मंे खुला उल्लंघन हो रहा है। कहा कि सपा अब ‘पीडीए ऑडिट अंक-1’ के माध्यम से नियुक्तियों में लूट मामलों को जनता के बीच ले जाएगी। जोर देकर कहा कि भाजपा शासनकाल में विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षित वर्गों के अधिकारों का खुला हनन किया गया है और आरक्षण नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई हैं। उन्होने ‘पीडीए ऑडिट अंक-1’ का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2019 की 69 हजार शिक्षक भर्ती में 7,933 पदों पर अनियमितता हुई। इसके अलावा वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में 88 पद, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की भर्ती में पांच पद तथा ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 223 पदों पर आरक्षण नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी प्रकार से लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, लेखपाल भर्ती, आशु लिपिक भर्ती, नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती, पशु चिकित्सक भर्ती,, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती सहित अनेक नियुक्तियों में आरक्षण नियमों का पालन न करके पीडीए से उनका अधिकार छीना गया।
आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों को प्रभावित किया है। कहा कि पार्टी इस पुस्तक को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाएगी, ताकि लोगों को भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और आरक्षण से जुड़े मुद्दों की जानकारी मिल सके। कहा कि समाजवादी पार्टी हर उस मुद्दे के खिलाफ है जो संविधान की भावना और देश की एकता-अखंडता के विपरीत हो। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखती है तथा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को लगातार जनता के बीच ले जाने का काम करती रही है। स्थानीय भ्रष्टाचार के मुद्वे पर सफाई देते हुए कहा कि सपा हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। पूछा गया कि क्यों सपा जिला पंचायत, बीडीए, कृषि विभाग और अस्पतालों में हो रहे भ्रष्टाचार पर खामोश रहती है। मीडिया की ओर से कहा गया कि जिले में एक भी बच्चों का एंबुलेंस नहीं हैं, जब तक गोरखपुर से एबंुलेस आता है, तब तक बच्चों की मौत हो जाती है। इस सवाल पर सभी लोग दंग रह गए। कहा गया कि चुनाव का अंतिम साल आप लोग जनता को समर्पित कर दीजिए, जनता के बीच जाइए, उनकी समस्याओं को सुनिए और हल करने का प्रयास कीजिए, कहा गया कि आम जनता भाजपा के षासनकाल से तंग आ चुकी है, इसका आप लोग अवसर उठाइए और सरकार बनाइए। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 10 Jun, 08:41 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment