गौरव शर्मा 

जहांगीरपुर lशनिवार की रात अनूपशहर से जहांगीरपुर निवासी कावड़ लेकर आ रहे कांवरिया को बुलेट सवार युवक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोर से लगी की कांवरिया कई फुट दूर जाकर गिरा और शरीर में गंभीर चोट आई जिसको तत्काल नजदीकी डॉक्टर दिनेश हॉस्पिटल में  भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए कैलाश अस्पताल जेवर के लिए रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांवरिया को मृत्यु घोषित कर दिया

कांवरिया ऋषि अग्रवाल जहांगीरपुर निवासी था जो की अनूपशहर से कवर लेकर आ रहा था जहांगीरपुर की तरफ से खुर्जा की तरफ जा रही जहांगीरपुर के नजदीक नियति ढाबे के पास बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिसमें ऋषि अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ऋषि अग्रवाल अपने दो बहनों का इकलौता भाई था जो पब्लिक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था अभी कुछ ही दिन पहले बहन की शादी की खुशियां मना रहा था। ऋषि अग्रवाल को अपने रिश्तेदारों से 10 वर्ष पहले गोद लिया था परिवार में ऋषि की मौत का पता लगने पर कोहरा मच गया जहांगीरपुर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई शिवचौदस की उपलक्ष में जहां जगह-जगह भजन चल रहे थे पता लगता ही शोक में तब्दील हो गए।