गौरव शर्मा l
ग्रेटर नोएडा l यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध निर्माण पर कड़ा रुख अपनाया प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 18, 20, 22डी, 24, 24ए 22ई 21,28,29,32,33 आदि में अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु पूर्व में तैनात 85 भूतपूर्व सेवानिवृत्ति सैनिकों के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सेक्टर 5, व 08, 08डी, 09, 11, आदि में भी खनन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु 10 अतिरिक्त भूतपूर्व सेवानिवृत्ति गनमैन व सैनिकों की तैनाती करते हुए गस्त हेतु पूर्व में उपलब्ध चार बोलेरो के अतिरिक्त एक नई बोलोरो उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया समस्त भूतपूर्व सेवानिवृत गनमैन व सैनिक प्राधिकरण क्षेत्र में वाहन के माध्यम से चलायमान रहकर अवैध खनन व अवैध निर्माण पर निगाह रखेंगे l प्राधिकरण के सुरक्षा बल को अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ अवैध निर्माण पर अंकुश लगाए जाने संबंधित अतिरिक्त दायित्व सोपा गया है इस दायित्व के अंतर्गत सुरक्षा बल संबंधित क्षेत्र की पुलिस के साथ-साथ प्राधिकरण के परियोजना विभाग व भूलेख विभाग के विभागध्यक्ष को प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे संबंधित लेखपाल व तहसीलदार सुरक्षा बल की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर अवैध निर्माण पर नियमानुसार धारा 10 की कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे साथ ही संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व परियोजना अभियंता को भी निर्देशित किया गया उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण होने पर स्वयं उत्तरदाई होंगे जिससे अवैध निर्माण व अवैध खनन पर नियंत्रण रखा जा सकेगा सभी विभागों के अधिकारियों के आपसी सूझबूझ से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसे समय पर सूचना प्रेषित की जाएंगे जिससे सभी विभागों को तत्काल सूचना उपलब्ध हो सके एवं निर्माण विभाग पर समय अंतर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा सके मुख्य कार्यपालक अधिकारी की इस नई पहल के क्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार द्वारा शनिवार को समस्त भूतपूर्व सेवानिवृत्ति गनमैन में सैनिकों की बैठक ली गई तथा उन्हें नए निर्देशों के बारे में निर्देशित किया गया
- Loading weather...
- |
- Last Update 16 Feb, 03:46 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment