बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल के मौसमी, नियमित कर्मचारी, किसान एवं व्यापारी पिछले ’437 दिनों’ से अपने हक और अधिकारों के लिए डटे हुए हैं। आर्थिक तंगी, बकाया गन्ना भुगतान और रोजगार के संकट से जूझ रहे लोगों की समस्याओं का जायजा लेने ’26 जुलाई’ को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ’श्री अजय राय जी’ वाल्टरगंज चीनी मिल पहुंच रहे हैं। प्रेस को जानकारी देते हुए ’चंद्रेश प्रताप सिंह’ एवं ’विकास सिंह’ ने कहा कि बजाज हिंदुस्तान शुगर ने किसानों, कर्मचारियों और व्यापारियों के साथ बड़ा धोखा किया है। बस्ती चीनी मिल की नीलामी में भारी भ्रष्टाचार और घोटाला हुआ है, जिसके कारण पूरे जिले का विकास रुका हुआ है, बेरोजगारी बढ़ी है और युवा पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती चीनी मिल की नीलामी में हुए भ्रष्टाचार घोटाले की जांच के संबंध में ’एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह’ द्वारा आयुक्त, बस्ती मंडल को ’दो बार पत्र’ लिखा जा चुका है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि ’सरकार और प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं’। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की कि यदि शीघ्र जांच नहीं हुई और किसानों-कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ’तहसील बस्ती पर बड़ा पंचायत एवं धरना प्रदर्शन’ किया जाएगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 23 Jul, 02:21 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment