सोशल मीडिया पर एक महिला ने दावा किया है कि स्विगी के एक डिलीवरी पार्टनर ने उसका लैपटॉप चुरा लिया और फिर उसे लौटाने के लिए ₹15,000 की मांग की है. यह घटना हैदराबाद की है. दरअसल, स्विगी जिनी के माध्यम से लोग अपना सामान दूसरी जगह डिलीवर कर सकते हैं. यह फूड डिलीवरी ऐप स्विगी द्वारा ही दी जाने वाली सुविधा है. इसी के एक डिलीवरी बॉय पर महिला ने लैपटॉप चोरी का आरोप लगाया है.