शिरडी के श्री साईं बाबा के प्रति देश-विदेश के करोड़ों भक्तों की अडिग आस्था है। नए साल 2025 के अवसर पर जम्मू-कश्मीर की मूल निवासी बबीता टीकू और उनका परिवार, जो शिरडी में निवास करता है, ने साईं बाबा को 206 ग्राम का सोने का हार अर्पित किया। इस हार की कीमत 13 लाख 30 हजार 348 रुपये बताई जा रही है। बबीता टीकू और उनके परिवार का यह भावुक आभार साईं बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।