बस्ती। बस्ती वालों को ठगने का सिलसिला जारी है। आज हम आप को ऐसी 48 लाख के ठगी के बारे में बताने में बताने जा रहा हैं, जिसे आज तक आप लोगों ने कभी नहीं सुना होगा। सवाल उठ रहा है, कि एक व्यक्ति किससे-किससे सावधान रहे, जब हर मोड़ पर ठगों के सरगना घात लगाए बैठें है। आप लोग भी सोच रहे होगें कि न तो पुलिस में भर्ती हुआ और न पेपर लीक हुआ, फिर कैसे कोई 48 लाख ठगा गया। इस मामले में कप्तानगंज पुलिस महुलानी बुर्जुग निवासी बजरंगीलाल मौर्य की तहरीर पर मदनपुरा निवासी इब्राहीम, सोनू और साहिल के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है। तहरीर में कहा गया है कि पुलिस भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था जिसमें बजरंगीलाल मौय की लड़की करिश्मा मौर्य अभ्यर्थिनी थी। उसने परीक्षा दिया। उसकी जान-पहचान का मदनपुरा, निवासी इब्राहिम पुत्र मैनुल्लाह ने कहा कि रूपया लगेगा और पुलिस में भर्ती हेतु 8 लाख रूपया नकद लिया। जब उसकी लड़की का नाम चयन लिस्ट में नहीं आया तो उसने इब्राहिम से पैसा वापस मांगा। इब्राहिम ने कहा कि कुछ दिन रूकिये मैं पैसा वापस कर दूँगा। फिर एक दिन वह एक कागज लेकर आया और बताया कि पेपर लीक कराने में तुम्हारी लड़की और तुम्हारे लड़के किशन का नाम आया है, यह सुप्रीम कोर्ट का वारण्ट है जिसमें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इसको सुन कर वह काफी काफी डर गया। वह उसे दिल्ली गया और एक कार्यालय में जहाँ 5-6 लोग बैठे थे जिसमें इब्राहिम का लड़का सोनू और साहिल भी मौजूद था और तमाम तरह का कागज दिखाया। इब्राहिम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में वकील करेंगें 40 लाख रूपया लगेगा मुकदमा समाप्त हो जायेगा। उसने पुनः खेत बेचकर इब्राहिम को कई बार में 20 लाख रूपया पुनः दिया कुछ दिन के बाद इब्राहिम ने दो लोगों को साजिश करके मेरे घर पर भेजा मै पुनः डर गया और बचने के लिए उक्त लोगों को 8 लाख रूपया दे दिया। पुनः इब्राहिम कई बार हम प्रार्थी को मोबाइल में झूठा मैसेज दिखाकर और झूठा कागज दिखाकर कुल 48 लाख रूपया कपटपूर्ण तरीके से ले लिया। इब्राहिम मेरे मुझे बार-बार धमकी दे रहा था कि यदि रूपया नहीं दोगें तो तुम लोग जेल चले जाओगे। इस तरह से इब्राहिम ने मुझे जाली पहचान पत्र दिखाकर तथा मोबाइल में झूठा मैसेज दिखाकर कपटपूर्ण तरीके से लाभ लेने की नियत से झूठी बातें कहकर डरा-धमकाकर 48 लाख रूपये हड़प लिये। रूपया वापस मांगने पर अब इब्राहिम द्वारा तरह-तरह की धमकियां दी जा रही है। बजरंगीलाल मौर्य ने इस ठगी के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और 48 लाख रूपया वापस कराने की मांग एसपी से किया है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 22 Jun, 12:10 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment