नाई ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की 

यूपी के कन्नौज में बुधवार को सैलून कर्मचारी की घिनौनी हरकत सामने आई थी. यहां नाई ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज की थी. आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाई को गिरफ्तार कर लिया है. युसूफ नाम के नाई ने कल थूक लगाकर फेस मसाज का एक वीडियो वायरल किया था. बताया जा रहा है आरोपी युसूफ ने सरकारी जमीन पर एक खोखा रखकर उसमें दुकान खोली थी. सरकारी जमीन पर सैलून होने के कारण सैलून को तोड़ कर हटा दिया गया है.