हापुड़ न्यूज़ 

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़मुक्तेश्वर विधायक श्री हरेंद्र  तेवतिया रहें विशिष्ट अतिथियों के रूप में खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर ,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश गर्ग ,एवं महेंद्र सिंह  डिग्री कॉलेज क़ी प्रबंधक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप  प्प्रज्वलन कर  किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वाराणसी से  प्रसारण दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा कैशलेस योजना की विशेषताएं बताई गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का सूक्ष्म परिचय दिया गया और बताया गया की योजना के अंतर्गत प्रदेश के शिक्षक अनुदेशक शिक्षामित्र एवं मिड डे मील रसोइया को भी शामिल किया गया है ।विधायक हरिंदर तेवतिया जी द्वारा सरकार की उपलब्धियां बताई गई और कहा गया कि किसी भी प्रदेश में ऐसी योजना लाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है।शिक्षा का क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में प्रमुख है और कैशलेस चिकित्सा कार्ड द्वारा स्वस्थ शिक्षक एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ गढ़मुक्तेश्वर के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ब्लॉक मंत्री योगेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष सिंभावली संदीप सिरोही ब्लॉक मंत्री सिंभावली आशा कुमारी उपस्थित व पूर्व अध्यक्ष इशरत चौधरी उपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक के ए आर पी आकिब  बिलाल, अभिमन्यु, कुलदीप कुमार द्वारा कार्यक्रम कों  निर्धारित रुपरेखा अनुसार क्रियान्वित कराया गया।कार्यक्रम मंच संचालन नीलम शर्मा, बीना कुमारी द्वारा किया गया व सोनीका ,सरस्वती द्वारा सरस्वती वादन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामित्र संगठन  से जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र  कुमार विपिन त्यागी संजय कुमार चंद्रभान उपस्थित थे। योगेंद्र कुमार द्वारा शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों के लिए लाई गई इस विशाल योजना के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया औऱ अतिथि गणों का  धन्यवाद दिया गया।लाभार्थी शिक्षकों में नेपाल गिरी,अनिल कुमार,सरिता चौधरि,मोहम्मद अजहर,दिलशाद,आरती मौर्य नेहा रुहेला आकांक्षा त्यागी,अर्जुन गौतम,कृष्ण शर्मा,प्रशांत,मोहम्मद माज,सुमित राजीव आजिम प्रीतम राणा,उपस्थित रहे!

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट