‘मेडीवर्ल्ड’ हास्पिटल की जांच ‘सतर्कता’ से कराने की उठी ‘मांग’

बस्ती। पूर्वांचल प्रवक्ता श्रीराजपूत करणी सेना के चंद्रेश प्रताप सिंह ने निदेशक डब्ल्यू एण्ड पीजी को पत्र लिखकर मेडीवर्ल्ड हास्पिटल की जांच सतर्कता से कराने की मांग की है। लिखे पत्र में कहा गया है, कि रफिउद्दीन पुत्र मोइनुद्दीन खान की एक्स-रे टेक्नीशियन की डिग्री कूटरचित तरीके से रजिस्ट्रेशन कराते समय प्रबंधक संचालक मेडी वर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल बस्ती ने लगाया था जिसके पत्रों साक्ष्यों के आधार पर निदेशक डब्ल्यू एण्ड पीजी स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को भी समस्त साक्ष्यों सहित पत्र लिखा गया था। साक्ष्यों को दर किनार करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती व उनके अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा कूट रचना करने वाले डॉ प्रमोद कुमार चौधरी को पूर्णतः बचाने का प्रयास किया जा रहा है जो नैसर्गिक न्याय व सुचिता निष्पक्षता के विरुद्ध है।

क्हा कि मेडी वर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल बस्ती के डाक्टर प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा मेरे पत्र लिखने पर मुझपर ही धन दोहन का आरोप लगाया जा रहा हैं, जिससे समाजिक प्रतिष्ठा पर चोट पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। डॉ प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा अपने कृत्य को छिपाने की नियत से 16 बिंदुओं का जो जवाब लगाया है। वह पूर्णतः असत्य व निराधार है। डॉ प्रमोद कुमार चौधरी के नाम से जब मेडी वर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल बस्ती का रजिस्ट्रेशन कराया गया था, तब भी रफीउद्दीन खान की डिग्री का कूटरचना कर लगाया गया। जब मेडीवर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन डॉ प्रमोद कुमार चौधरी के भाई प्रवीण चौधरी के नाम था, तब भी रफीउद्दीन खान एक्स-रे टेक्नीशियन की डिग्री कूटरचना कर लगाया गया। रफीउद्दीन खान के नाम का बिना रफीउद्दीन खान के हस्ताक्षर का शपथपत्र भी लगाया गया। जिसकी वैधता दिनांक 27 अक्टूबर 2030 तक है। इसके पहले उक्त हास्पिटल का दो बार रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सवाल किया कि डॉ प्रमोद कुमार चौधरी यह क्यों नहीं स्पष्ट करते की उक्त दोनों रजिस्ट्रेशन क्यों और किस कारण निरस्त हुआ?ं काि कि नोडल अधिकारी द्वारा डॉ प्रमोद कुमार चौधरी को हर संभव बचाने का प्रयास किया गया। यह पिछले 15 साल से बस्ती में कार्यरत हैं व विपक्षी दल के सांसद व विधायक के अति करीबी हैं। रफीउद्दीन खान पुत्र मैनुद्दीन खान एक्स-रे टेक्नीशियन के डिग्री का कूटरचना कर लगाए जाने का जांच किसी अन्य संस्था से व गोपनीय जांच कराया जाए। कहा कि डॉ प्रमोद कुमार चौधरी क्रमांक एक पर यह कहना पूर्णतः गलत व निराधार है, कि मेरे द्वारा द्वेष भावना से धन उगाही करने तथा प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से पत्र लिखा गया। इनके इस कथन से मेरे सामाजिक जीवन व्यक्तिगत जीवन पर गहरा आघात लगा है। क्रमांक दो पर भी डाक्टर प्रमोद कुमार चौधरी ने लिखा कि पत्र तथ्यों साक्ष्यों के विपरीत बिना असलियत जाने व अर्थोदोहन करने के लिए लिखा गया। डॉ प्रमोद कुमार चौधरी स्वंय बताए रफीउद्दीन खान ने क्यों थाना पुरानी बस्ती में इनके व इनके सहयोगी सहकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया? सवाल के लहजे में कहा कि नोडल अधिकारी अस्पताल ने मेडी वर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल बस्ती को विभिन्न तिथियों में तीन बार क्यों नोटिस क्यों दिया? रफीउद्दीन खान पुत्र मैनुद्दीन खान ने मय शपथपत्र इनके विरुद्ध डीएम एवं पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती को प्रार्थना पत्र क्यों दिया?

क्रमांक तीन पर डाक्टर प्रमोद कुमार चौधरी ने लिखा कि मेरा द्वारा इनके विरुद्ध शिकायत करने का अधिकार नहीं है, चूंकि मैं सामाजिक व्यक्ति हूं वर्ष 2003 से 2012 तक हिन्दू युवा वाहिनी बस्ती का महामंत्री संगठन 2012 से 2018 तक भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष वर्ष 2018 से 2021 तक भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष व वर्तमान में श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल प्रवक्ता व भारतीय किसान यूनियन भानु का बस्ती मंडल प्रवक्ता हूं एक जिम्मेदार नागरिक व सामाजसेवी होने के नाते किसी भी पीड़ित उपेक्षित जिसे न्याय न मिल रहा हो उसको न्याय दिलाना हमारा धर्म व कर्तव्य है। डॉ प्रमोद कुमार चौधरी अपने कुकृत्य कूटरचना को छिपाने की नियत से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, जो कि अन्याय पूर्ण है और हमारे सामाजिक प्रतिष्ठा पर प्रहार है।डॉ प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा लगातार हर विंदुओं पर जो धनादोहन धन उगाही का आरोप पीड़ित उपेक्षित रफीउद्दीन खान पर व मुझ पर लगाया जा रहा है डॉ प्रमोद कुमार चौधरी इसका पुख्ता प्रमाण साक्ष्य प्रस्तुत करें। डॉ प्रमोद कुमार चौधरी स्वंय भारतीय रेडक्रास सोसायटी बस्ती के सभापति है और इनके कृत्यों कदाचारों से आहत हो कर 10 में से 07 कार्यकारणी सदस्यों ने इनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।

डॉ प्रमोद कुमार चौधरी के मेडी वर्ल्ड हास्पिटल मनहनडीह निकट टीवी अस्पताल बस्ती में एक्स-रे टेक्नीशियन रफीउद्दीन खान की डिग्री कूटरचना कर लगाए जाने का सीएमओ नोडल हास्पिटल व नोडल प्ळत्ै के कदाचार का उच्च स्तरीय गोपनीय जांच व सतर्कता जांच करायी जाए जिससे न्याय के लिए भटक रहे रफीउद्दीन खान को न्याय मिल सके तथा डॉ प्रमोद कुमार चौधरी यह साबित करें की इनसे किसने शिकायत कर धन मांगा तथा धना दोहन के उद्देश्यो से पत्र लिखा गया इनका जवाब अत्यंत खेदप्रद व एक सामाजिक व्यक्ति के मान सम्मान प्रतिष्ठा पर प्रहार व आघात करने वाला है।