लालगंज थाने में रविदास जयंती के अवसर पर एक पीस कमेटी का आयोजन किया गया।

लालगंज थाने में 1 फरवरी 2026 को रविदास जयंती के अवसर पर एक पीस कमेटी का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने की, जबकि थाना प्रभारी संजय कुमार के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव ने इस अवसर पर कहा कि रविदास जयंती समाज में एकता और समरसता का महत्वपूर्ण संदेश देती है। उन्होंने सभी से समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि एक सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने पीस कमेटी के आयोजन को समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बठाया। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर शांति और सौहार्द के लिए काम करना चाहिए, ताकि बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी रविदास जयंती के मौके पर शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे सभी एकजुट होकर समाज में शांति और सौहार्द स्थापित करने के लिए कार्य करते रहेगे।