कांस्टेबल अंकुर राठी पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था

ग्रेटर नोएडा

पारिवारिक तनाव में था सिपाही  एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कांस्टेबल अंकुर राठी पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था. घटना की रात वह थाना प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए अकेले ग्राम मोहम्मदपुर गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया, जिस पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. झगड़े के बाद अंकुर ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस जांच में अब तक यह सामने आया है कि अंकुर की पारिवारिक समस्याएं काफी बढ़ गई थीं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था. हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।