गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़

आंदोलन का समर्थन कर संसद में उठाएंगे टोल प्लाजा का मुद्दा।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कल 11 बजे धरना स्थल पर पहुंचकर पंकज लोधी के आंदोलन का समर्थन करेंगे। वे संसद में टोल प्लाजा का मुद्दा उठाएंगे। पंकज लोधी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ में टोल टैक्स हटाने की मांग को लेकर 27 दिन पहले अनशन पर थे और अब आमरण अनशन पर हैं और मेरठ मेडिकल में भर्ती हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने पंकज लोधी के परिवार से मुलाकात की और समर्थन का आश्वासन दिया।