-समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर 

गढ़मुक्तेश्वर।
गढ़ नगर में सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार सतेन्द्र प्रताप सिंह को डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने मिठाई बांटकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सोमवार को गढ़ नगर में रविदास चौक स्थित अम्बेड़कर भवन में अम्बेड़कर जयंती मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन्मोत्सव समिति ने पिछली जयंती के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। जिसके बाद बैठक में मौजूद लोगों ने अम्बेड़कर जयंती धूमधाम से मनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से लगातार चौथी बार सतेन्द्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर हरीश पुरुषोत्तम, मिलिन एड़वोकेट, सतेन्द्र सागर, जयकिशोर, बिजेन्द्र बंटी, सुहेल हैदर, राकेश मैम्बर, गुड्डू गौतम, लोकेश गौतम, राकेश बैट्री, संजीत, मनवीर, जीतू मिस्त्री, मोहित, योगेश, मोनू सागर, नीरज जाटव, नरेश वाल्मीकि, डॉ0 ज्ञान शर्मा, वीरेन्द्र प्रधानाचार्य, रामपाल मैम्बर, जसपाल सिंह, चीनीपाल, रोशनलाल प्रिय आदि मौजूद रहे।