बस्ती। शहर के नगर क्षेत्र के रंजीत चौराहे के पास संचालित बचपन प्ले स्कूल के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। बीईओ नगर क्षेत्र विनोद कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट में बिना मान्यता के नर्सरी से कक्षा पांच तक की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित होना बताया गया।
यह विद्यालय कई वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा है। संस्था को केवल नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं चलाने की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। इतना ही नहीं, छात्रों को दूसरे विद्यालय के नाम से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करने की भी बात सामने आई है। विद्यालय को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही। निर्देश दिया गया है कि कक्षा एक से तीन तक के सभी बच्चों का नामांकन तुरंत किसी मान्यता प्राप्त या नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराया जाए और इसकी सूचना दो दिनों के भीतर विभाग को दी जाए। चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन नहीं किया गया तो प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 May, 07:54 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment