बस्ती। ‘एक तो चोरी उपर से सीना जोरी’ के कहावत को अगर सच में देखना हो तो सल्टौआ के अमित हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर के रुप में देख सकते। इस हास्पिटल को बुद्ववार को इस लिए सीज कर दिया गया, इसके मालिक पिता और पुत्र दोनों मिलकर पिछले आठ सालों को बिना कोई प्रमाण-पत्र के अवैध रुप से संचालित कर रहे हैं, और जब एमओआईसी अमित कन्नौजिया जांच करने गए तो इन्हें मारा-पिटा गया। हालांकि गलती इनकी नहीं बल्कि नोडल एवं डिप्टी सीएमओ डा. एसबी सिंह की थी, अगर यह भाग न गए होते तो एमओआईसी के साथ मार’पीट की घटना न होती।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से पहले संबंधित अस्पताल में तैनात एमओआईसी डॉ. अमित कन्नौजिया के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी। इस घटना के बाद मामला तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल लंबे समय से बिना वैध अनुमति के संचालित हो रहा था। दस्तावेजों की जांच में अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल को सीज किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 12 Aug, 03:37 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment