हापुड़. न्यूज़ 

 हापुड़ मे तैनात लेडीज सिंघम अरुणा राय किसी से कम नहीं!


हापुड़ को अव्वल बनाने के अभियान में हापुड़ की महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय लेडी सिंघम भी पीछे नहीं।।
हापुड़ में तैनात महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक लेडी सिंघम अरुणा राय को कौन नहीं जानता प्रदेश में अब्बल रही हैं महिला थाने की प्रभारी अरुणा राय, हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में एक कदम हमेशा आगे रहती हैं महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय। मिशन कर्मयोगी भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है,जिसका उद्देश्य देश की नौकरशाही व्यवस्था में व्यापक सुधार लाना और सिविल सेवकों को अधिक सक्षम,पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है इसकी शुरुआत सितंबर 2020 में की गई थी और इसे “नेशनल प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग एनपीसीएससीबी” के नाम से भी जाना जाता है।इस मिशन का मुख्य लक्ष्य भारत के लगभग 30 लाख सिविल सेवकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। आज के बदलते सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी परिवेश में प्रशासनिक अधिकारियों को केवल पारंपरिक ज्ञान ही नहीं,बल्कि नई सोच, नवाचार और डिजिटल दक्षता की भी आवश्यकता है। मिशन कर्मयोगी इसी दिशा में एक संगठित प्रयास है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और वे बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनेंगे। खास बात यह है कि अब प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न होकर निरंतर सीखने की प्रक्रिया होगी। यह “रोल-आधारित” और “कम्पिटेंसी-आधारित” प्रशिक्षण प्रणाली पर आधारित है।मिशन कर्मयोगी के तहत आईएएस और आईपीएस जैसे उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट एसीआर में भी उनके प्रशिक्षण को शामिल किया जाएगा। 

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट