यूपी में आज कैबिनेट विस्तार होना है
इस बीच सूत्रों के मुताबिक खबर आई है कि राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार को यूपी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है
अनिल कुमार को आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में जगह मिल सकती है
आरएलडी केंद्रीय नेतृत्व से अनिल कुमार को फोन आया है कि लखनऊ में ही रहें
ऐसे में माना जा रहा है कि अनिल कुमार को मंत्री बनाया जा सकता है
अनिल कुमार कौन हैं और उनके मंत्री बनने के चांस सबसे ज्यादा क्यों हैं?
अनिल कुमार आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी के काफी करीबी माने जाते हैं अनुसूचित जाति से आते हैं
अनिल कुमार मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट से विधायक हैं
विधानसभा चुनाव 2022 में अनिल कुमार ने बीजेपी के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी और विधानसभा पहुंच गए थे
अनिल कुमार को 92,672 और बीजेपी उम्मीदवार प्रमोद को 86,140 वोट मिले थे
अनिल कुमार 6 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत गए थे।
0 Comment