बस्ती। बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्गिस्ट्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने आपसी सहमति से जिला कार्य समिति में विशाल मल्होत्रा को चेयरमैन, राम गोपाल कसौधन को कोषाध्यक्ष, इंद्रमणि पांडे को संगठन मंत्री, शीतला पटेल को होलसेल कमेटी अध्यक्ष, पवन मल्होत्रा को रिटेल कमेटी अध्यक्ष, एवं शिव मूरत मिश्रा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। सभी निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बीसीडीए के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने सादे समारोह में शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान दिया। ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा’ का डंका बजाने वाले अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जिला कार्यसमिति के बाकी पदाधिकारियों को बाद में बड़े पैमाने पर होने वाली बैठक में शपथ दिलाया जाएगा। कार्यसमिति में यह भी निर्णय हुआ कि सितंबर माह के अंत में या अक्टूबर माह की शुरुआत में जिले भर के दवा व्यवसायियों का विशाल दवा व्यापारी सम्मेलन कराया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों से बीसीडीए को नई ऊंचाई पर ले जाने का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दे करके खुशी का इजहार किया। आशुतोष कुमार राय, रवि उपाध्याय, जय गोपाल गुप्ता, मनोज सिंह, राकेश पांडे ,जमशेद हुसैन, अरविंद सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, प्रमोद गुप्ता, अशोक केसरवानी, अनिल गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, इकबाल अहमद, अमन गुप्ता, कृष्ण गोपाल, आदि ने बीसीडीए की नई टीम को बधाई दिया।