बस्ती। स्मार्ट मीटर के लगने से विधुत उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए विभागीय मंत्री ने एलान किया है, कि सरकार ने स्मार्ट लगाने का फैसला वापस ले लिया और कहा कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेगें। कहा कि सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट पेड की तरह ही कार्य करेगा, यानि प्री-पेड नाम की व्यवस्था को समाप्त की जा रही है। कहा कि जैसे उपभोक्ता पहले बिल जमा करते थे, वैसे ही महीने की पहली तारीख से 30 के बीच बिल भरते रहेगें, अगले दस दिन में उपभोक्ताओं को एसएमएस या वाट्सअप के जरिए बिल भेज दिया जाएगा। बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में उपभोक्ताओं को बिल अवष्य भरना होगा। सभी उपभोक्ताओं को अपने-अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने को कहा गया। कहा कि उनकी ओर से विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिया गया है, कि किसी भी दशा में महीने के अंदर बिजली न काटी जाए। अगर कोई बकाएदार हैं, तो उसे दस किष्तों में बिल भरने की सुविधा दी जाए। जोर देकर कहा कि पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित कर दिया गया है। फिर भी लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी षिकायतों का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता में है। कहा कि गर्मी के दिनों में विधुत संबधी कोई तकलीफ न हो, इसके लिए विभाग को पुनः हिदायत दी गई। विभागीय मंत्री ने यह आदेश सोशल मीडिया के जरिए जारी किया।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 May, 06:50 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment