हापुड़ न्यूज़

गढ़मुक्तेश्वर: क्षेत्र में नानपुर चौकी के पास स्थित श्री गंगा हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तेल में घटतौली और हेराफेरी के आरोप लगे हैं। ग्राहकों का आरोप है कि पंप पर तेल चोरी के साथ-साथ सीना जोरी भी की जा रही है।पीड़ित ग्राहकों ने कहा कि महंगाई के दौर में पहले ही जेब पर बोझ है, ऊपर से पेट्रोल पंप पर मशीनों में गड़बड़ी कर तेल कम दिया जा रहा है। उनका कहना है कि यह पंप आए दिन तेल चोरी के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहता है।

ग्राहकों ने जनपद के जिलाधिकारी कविता मीना से मांग की है कि उक्त पेट्रोल पंप की तत्काल जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि पंप संचालक मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर उपभोक्ताओं को कम तेल दे रहे हैं।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग पंप पर औचक निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

मनजीत सिंह कि रिपोर्ट