धौलाना क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्था संदेश द्वारा महिला किसानों को ओएस्टर मशरूम उत्पादन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला किसानों को कम लागत व कम जगह में अधिक मुनाफा देने वाले रोजगार से जोड़ना रहा।संदेश के सहायक प्रबंधक राहुल सक्सेना ने बताया कि ओएस्टर मशरूम की खेती ऐसी तकनीक है, जिससे महिलाएं घर पर रहकर भी अच्छी आमदनी कर सकती हैं।
.jpeg)
वर्तमान समय में ओएस्टर मशरूम की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बाजार में इसकी उपलब्धता कम होने के कारण यह आमजन की पहुंच से बाहर हो जाता है। ऐसे में महिला किसानों को इसका उत्पादन सिखाकर उनकी आय बढ़ाई जा सकती है।परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या और घटती कृषि भूमि के कारण महिलाएं पारंपरिक खेती से दूर होती जा रही हैं। ऐसे में मशरूम उत्पादन एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। संदेश संस्था का लक्ष्य है कि इस तरह के प्रशिक्षणों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर महिला सशक्तीकरण को मजबूती दी जाए।इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हेमलता, अंशु शर्मा, गरिमा, रजनी, काजल, चाँदनी, अनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। यह प्रशिक्षण क्षेत्र में महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
0 Comment