हापुड़
जनपद के ग्राम सलाई में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक क्रिकेट टूर्नामेंट एवं नए खेल मैदान का भव्य उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 11 से भावी प्रत्याशी डॉ. जकरिया मनस्वी ने अपने सहयोगियों के साथ फीता काटकर ग्राउंड का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए डॉ. जकरिया मनस्वी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अत्यंत अनिवार्य हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं, बल्कि युवाओं में टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता व जिला उपाध्यक्ष भारत लाल शर्मा, विक्की शर्मा और शाह आलम प्रधान मौजूद रहे। इनके अलावा अनवर प्रधान, आरिफ प्रधान, साजिद प्रधान, शाह आलम, आमिर, वसीम, राशिद, तालिब, आरिफ, वाजिद और चौधरी मुखिया मतलूब सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने पहले मैच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comment