धौलाना :एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा धौलाना थाने में नव-नियुक्त थाना प्रभारी (एसओ) श्री अवनीश शर्मा का यूपीएसआईडीसी चौकी पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं उद्योग इकाइयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों से एसओ को अवगत कराते हुए औद्योगिक वातावरण को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। एसओ श्री अवनीश शर्मा ने उद्योगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।बैठक के बाद गालंद चौराहे (नहर) रावली पर प्रस्तावित पुलिस बूथ स्थापना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बूथ की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर सहमति बनी। एसोसिएशन ने बताया कि उक्त पुलिस बूथ का निर्माण कार्य शीघ्र ही एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से प्रारंभ कराया जाएगा।बैठक में अध्यक्ष दीपक शर्मा, महासचिव बबलू चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज तोमर, उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव संजीव गोयल, प्रवक्ता नितिन गोयल, सहकोषाध्यक्ष मोहित सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार गुप्ता, महेश शर्मा, अनुज जैन और राजेश पांचाल उपस्थित रहे। सभी ने औद्योगिक क्षेत्र को सुरक्षित एवं निवेश-अनुकूल बनाने हेतु प्रशासन के साथ सहयोग का संकल्प दोहराया।