गढ़मुक्तेश्वर
डॉ कमल सिंह मलिक ने किया चौ० चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
आज भाजपा के निवर्तमान विधायक डॉ० कमल सिंह मलिक ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चोपड़ा पर डा कमल मलिक द्वारा निर्मित स्मारक "जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान स्मारक" पर पहुंचकर किसान मसीहा स्व० चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको याद किया। डा कमल सिंह मलिक ने कहा कि हम सभी मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार को धन्यवाद करता है कि उन्होंने हमारे किसानों के नेता को भारत रत्न सम्मान दिया। इसी उपलक्ष्य में आज डॉ कमल सिंह मलिक ने उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारी एवं किसानों के साथ माल्यार्पण किया एवं खुशी मनाई और मिठाई बांटी ।
0 Comment