हापुड़ में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज ब्रजघाट स्थित गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।