छेड़खानी का आरोप निकला फर्जी: शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद दी गई थी सूचना

राजेश शुक्ल /बनकटी- बस्ती

 लालगंज थाना क्षेत्र में छेड़खानी का एक मामला फर्जी निकला। पीआरबी 5519 को अजीत कुमार नामक व्यक्ति ने अपनी बहन के साथ छेड़खानी की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस जांच में आरोप गलत पाए गए।

अजीत पुत्र संतोष कुमार कनौजिया (निवासी हलुवापार) ने बताया था कि पड़ोसी अजय कुमार पुत्र रामतेज ने उनकी बहन लक्ष्मी के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने इस सूचना की जांच की।

जांच में सामने आया कि आवेदक अजीत, विपक्षी अजय और 3-4 अन्य लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनके बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।

अगली सुबह अजीत ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, अजीत ने अपने पट्टीदार अजय पुत्र रामतेज पर दबाव बनाने के लिए यह फर्जी सूचना दी थी।
यह प्रकरण जांच में सत्य नहीं पाया गया।थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया दोनों पक्षों ने आपस मेंसुलह- समझौता कर लिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।