भाजपाईयों ने 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया
बस्ती। रामनगर मंडल का विकसित भारत संकल्प यात्रा का बैठक ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य आगन्तुक रवि प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष बस्ती व राकेश कुमार शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह भी मौजूद रहे। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 11वर्ष की उपलब्धि एवं विकसित भारत संकल्प तथा 2014 से पहले की कठिनाईयों पर भी बृहद रूप से चर्चा किया गया, उक्त बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनगर श्यामनाथ चौधरी एवं संचालन मंडल महामंत्री गिरजेश कुमार मिश्रा ने किया इस अवसर पर रामनगर ब्लाक के निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह भी मौजूद रहे एवं पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मंडल महामंत्री गिरजेश कुमार यादव, राम जनम चौधरी, प्रदीप सिंह, वीर श्रीवास्तव, नसीम अहमद, मनोज कुमार सोनी, दिलीप कुमार गौतम, गौरव वर्मा, मनोज कुमार गौतम,राम सागर निषाद, अशोक तिवारी, पिन्टू यादव अनिल सिंह, राम फेर चौधरी, राधेश्याम कचेर सहित तमाम कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अगुवाई में ही किसानों का आय दुगना व महिलाओं को सम्मान मिला है। इसके साथ ही साथ सरकार की उपलब्धियों को क्रमवार गिनाया।
0 Comment