अयोध्या

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता कर इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह अयोध्या पहुचकर शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के माध्यम से इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा लोगों की भावनाओं के साथ खेलना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का स्वभाव रहा है। चुनाव में इनके यहां नेता और नेतृत्व बदलता रहता है। जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है और वे संविधान का सम्मान करते हैं, उसी के दायरे में काम करते हुए अपने देश को आगे ले जाने का कई बार संकल्प ले चुके हैं। यूसीसी पर पंकज सिंह ने कहा यह सिर्फ भावनात्मक नहीं है यह देश के लिए आवश्यक है, हमारे देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए भी यह आवश्यक है। एक अच्छी परंपराओं से प्रेरित यह यूसीसी आएगा क्योंकि ये हमारे देश को विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा। विपक्ष ने हमेशा भाजपा को रोकने का प्रयास किया है लेकिन कहां रोक पाया इस बार भाजपा 400 पार करेगी, सपा और कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता यह अपनी जाति मजहबी सोच के ऊपर उठ ही नहीं पाए हैं यही कारण है यह चुनाव के समय गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर जाकर ध्रुवीकरण करने का प्रयास करते हैं। इनकी सोच साफ है, जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है उन्होंने 140 करोड़ की जनता को अपने परिवार के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर देश के सामने पेश किया है। चुनाव को लेकर विपक्ष क्या कर रहा है इससे भाजपा से कोई मतलब नहीं है। हमारे लिए यह चिंता का विषय नहीं है कि हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम पर भरोसा करते हैं। जनता का जो भरोसा और विश्वास है जो स्नेह है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति है उसे पर मैं विश्वास करता हूं।
                इस अवसर पर सांसद व भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।