भगवान परशुराम का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआःअशोक शुक्ल
-ब्राह्मण नवयुवकों को भगवान परशुराम का अनुसरण करने की आवश्यकताःप्रशांत पांडेय
-हमारे पूर्वजों ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन कियाःषंभूनाथ मिश्र
बस्ती भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पर ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय जी के नेतृत्व में शोभायात्रा यात्रा का आयोजन किसान डिग्री कॉलेज से गांधी नगर, रोडवेज होते हुए ब्राह्मण महासभा मालवीय मार्ग तक किया गया।
यात्रा ब्राह्मण महासभा परिसर में पहुंचने पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, शंभू नाथ मिश्र, डा0 वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विजय बिहारी तिवारी, शंभू नाथ शुक्ल, राधेश्याम पाण्डेय, आलोक मिश्रा संत प्रकाश त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रा0 अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ था, आताताईयों का समन और धर्म की स्थापना करना है जीवन का उद्देश्य था।
प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय ने कहा कि हमारे सभी ब्राह्मण नवयुवकों को भगवान परशुराम जी के पदचिन्हों का अनुसरण करने की आवश्यकता है, धर्म पर कुठाराघात हो अनाचार अत्याचार बढ़ रहा है इस समय हम सब को शस्त्र और शास्त्र दोनों लेकर चलने की आवश्यकता है, जो शास्त्रों की भाषा समझ जायें तब तो ठीक है वरना हमें हर भाषा में समझाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि हम ब्राह्मण भगवान परशुराम के अंश हैं यदि हम शास्त्रों के अनुसार अपने धर्म पर हैं तो हम श्रेष्ठ हैं हमारे पूर्वजों ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। यात्रा में प्रमुख रूप से लल्लू पाण्डेय, संजय शुक्ला, सरोज मिश्रा, अभय देव शुक्ल, देवी दयाल, टी एन दूबे, हेमन्त मिश्रा, शिब्लू पाण्डेय, दुर्गेश मिश्र, अभिनव उपाध्याय, आशीष शुक्ला, अवनीश शुक्ल, राकेश पाण्डेय गर्गवशीं, दीपक पाण्डेय, अतुल भट्ट, वशिष्ठ मुनि दूबे, आकाश पाण्डेय, रवि शुक्ल, दिनेश त्रिपाठी, उत्कर्ष मिश्रा, अंकित पाण्डेय सहित भारी संख्या में युवा शामिल रहे।
0 Comment