काकाठेर की आबादी के पास पहुंचा गंगा की बाढ़ का पानी
कच्चे बांध की दो लेयर गंगा के तेज बहाव में डूबी
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: देश की आजादी के बाद से हर साल बारिश के मौके पर गंगा का जल स्तर बढ़ता है और गंगा विस्तार के बाढ़ के साथ कटान करती है। इस वर्ष सिंचाई विभाग ने काकाठेर के कटान को रोकने के लिए तीन करोड़ की लागत से तीन लेयर का 700 मीटर कच्चा बांध बनाया गया। गंगा का बढ़ा जल स्तर काकाठेर की आबादी के पास पहुंच गया तो आबादी की चिंता बढ़ गई।ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग ने तीन लेयर का कच्चा बांध बनाया था दो लेयर गंगा में डूब गए।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
तीन करोड़ रुपए गंगा में डूब गए जबकि मिट्टी के बांध ने काकाठेर को डूबने से बचा दिया गंगा जल आबादी के पास बह रहा है। बारिश के मौके पर हर साल गंगा की बाढ़ आती है। गंगा के रौद्र रूप से गंगा की तलहटी में जन जीवन अस्त व्यस्त के साथ फसलों को नुकसान होता है। बाढ़ की चपेट में आए गांवों के जंगल में चारे की किल्लत के चलते पशु पालकों को पशुओं के लिए चारा दूरदराज से लाना मजबूरी है। बाढ़ में गावों की बरबादी और नुकसान भी भरपाई भी नहीं हो पाती है।सिस्टम और जिम्मेदारों को कोई सरोकार नहीं है।
0 Comment