‘बस्ती’ वालों ‘ने’ किया एतिहासिक ‘स्वागत’, ‘गदगद’ हुए ‘पंकज चौधरी’
बस्ती। भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पे कभी सोचा भी नहीं होगा कि प्रदेश अध्यक्ष के रेस में शामिल रहे बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में गोरखपुर में इतना बड़ा स्वागत होगा कि वह ऐतिहासिक बन जाए। भीड़ देख पंकजजी इतने गदगए हुए कि उन्होंने श्रीद्विवेदी और उनकी टीम को तहे दिल से धन्यवाद दिया। स्वागत करने वालों की टीम में प्रदेश अध्यक्ष के सबसे करीबी और बस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का ना न होना चर्चा का विषय बना हुआप है। बहरहाल, ऐसे मौके पर भाजपाईयों ने इतने कड़ाके की ठंड में जो एकता दिखाई, उसे एक शुभ संकेत माना जा रहा है। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में भारी संख्या में गाड़ियों का विशाल काफिला प्रातः 9 बजे बस्ती से गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। इसके लिए सुबह सात बजे से ही जिले भर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों से एकत्रीकरण स्थलों पर पहुंचने लगे थे। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संचालित करने हेतु जिले में तीन प्रमुख एकत्रीकरण बिंदु बनाए गए थे। हर्रैया, कप्तानगंज एवं बस्ती क्षेत्र से आने वाली गाड़ियों का एकत्रीकरण बस्ती टोल प्लाजा पर किया गया। वहीं रुधौली क्षेत्र की गाड़ियाँ पॉलिटेक्निक चौराहे पर तथा बनकटी, मुंडेरवा और कुदरहा से आने वाली गाड़ियों के लिए कांटे चौराहे को एकत्रीकरण स्थल बनाया गया था। गोरखपुर पहुंचने पर रेल म्यूजियम के सामने बस्ती जनपद की ओर से भव्य पंडाल लगाया गया था, जहां पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में प्रदेष अध्यक्ष का जोरदार, ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जी ने कहा कि बस्ती जनपद से सुबह-सुबह हजारों की संख्या में गोरखपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत हेतु कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाया गया उत्साह, समर्पण और अनुशासन अत्यंत प्रशंसनीय है। यह सहभागिता संगठन की एकजुटता, मजबूती और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि बस्ती जनपद से उमड़ा यह विशाल काफिला भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह उत्साह आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में प्रेम सागर त्रिपाठी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, अरविन्द पाल, प्रमोद पाण्डेय, हरिद्वार मिश्र, उमाशंकर पटवा, विनय सिंह सोनू, पुष्करदित्य सिंह, अभिषेक कुमार, तेजा, ब्रम्हदेव यादव, बालकृष्ण पिंटू तिवारी, वरुण सिंह, अरविन्द सिंह, चन्द्र मणि पाण्डेय सुदामा, वैभव पाण्डेय, प्रबल मालानी, जटाशंकर शुक्ला, भानु प्रकाश मिश्र, दुष्यंत विक्रम सिंह, सोनू सिंह, अमित सिंह आर बी एस, अरविन्द सिंह विक्रमजोत, भानु प्रताप सिंह, राम सिंह, ई० वीरेन्द्र मिश्र, अंकुर वर्मा, प्रमोद चौधरी गिल्लम, अमृत कुमार वर्मा, रघुनाथ सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, विनोद चौधरी, सतेन्द्र सिंह, केके दुबे, देवेन्द्र सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी “चंचल“,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता उर्फ रज्जू, कुंवर आनन्द सिंह, पिंटू सोनकर, विनोद सिंह सुमही, अभिनव उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय, सच्चिदानन्द पाण्डेय, सुनील सिंह, महेंद्र चौधरी, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, राजकुमार शुक्ल, धर्मेन्द्र जायसवाल, दिलीप भट्ट, अलोक पाण्डेय, शिव चरन जायसवाल, ओंकार सिंह, वरुण पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, सर्वजीत भारती, कामेंद्र चौहान, सुजीत सोनी, सुधाकर सिंह, गौरव मणि त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, लवकुश शुक्ल, दिव्यांशु दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comment