मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर में कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर, बदमाश की गोली से एसपी ग्रामीण की गाड़ी का शीशा टूटा,दारोगा व सिपाही घायल मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश अमजद हरसौली मारा गया। मुठभेड़ में जनपद के बुढ़ाना, शाहपुर और तितावी थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बदमाशों की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक दारोगा व सिपाही भी घायल हुए।साथ ही एसपी ग्रामीण की की गाड़ी का शीशा भी बदमाशों की गोली से टूट गया और वह बाल बाल बचे। पुलिस ने मृतक बदमाश के कब्जे से एक कार्बाइन व पिस्टल बरामद किया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को दिन निकलने से पूर्व रात के अंतिम पहर में पुलिस को बुढ़ाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में बदमाशों के होने की सूचना मिली। इसके बाद एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल के नेतृत्व में थाना बुढाना, थाना तितावी एवं थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार करने का ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से जबरदस्त फायरिंग की गई जिसमें एक दरोगा संदीप कुमार एवं सिपाही इशफाक बदमाशों की गोली की रगड़ लगने से घायल हुए साथ ही साथ ही एसपी ग्रामीण की गाड़ी के शीशे पर भी गोली लगी जो शीशा तोड़ते हुए बुलेट प्रूफ प्रूफ जैकेट से टकराई। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में 01 वांछित एवं 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अमजद पुत्र जिलेदीन निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश दारोगा व सिपाही को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया जहाँ पर दौराने उपचार अभियुक्त अमजद की मृत्यु हो गयी है। एसएसपी ने बताया कि हरसौली निवासी मृतक बदमाश अमजद अन्तर्राज्यीय स्तर का शातिर किस्म का अपराधी था जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में लगभग 40 अभियोग पंजीकृत हैं। मृतक अमजद थाना बुढाना पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी द्वारा 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। मृतक अमजद के खिलाफ मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों के अलावा जनपद, बिजनौर, राजस्थान के चुरू जिले, उत्तराखंड के हरिद्वार, बिहार के गोपालगंज, गाजियाबाद एवं दिल्ली के विभिन्न थानों पर गंभीर धाराओं में अपराध पंजीकृत हैं।।
मनजीत सिंह के रिपोर्ट
0 Comment