लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में ब्राह्मणों के कद्दावर नेता प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा जी से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा  के समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने मुलाकात की और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा पर विचार विमर्श किया ।
समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा जी के साथ लखनऊ में सकारात्मक एवं सार्थक मुलाकात हुई जिसमें गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने पर रणनीति बनाई गई 
प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा समाजवादी पार्टी में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के करीबी नेता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने विजन इंडिया कार्यक्रम का मुख्य राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा जी को बनाया हुआ है।
अभिषेक मिश्रा जी ने समाजवादी पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के लिए और ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए आशुतोष शर्मा को निर्देश दिए और समाजवादी विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन किया 
आशुतोष शर्मा ने बताया गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा जी को दी गई और आगे के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया
अखिलेश यादव जी की नीतियों को और मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभिषेक मिश्रा जी ने निर्देश दिए और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में किए गए कार्यों की सराहना की ।
प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा जी ने बताया समाजवादी सरकार में सभी लोगों के लिए कार्य किया गया है। 2027 में अखिलेश यादव जी फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और जिस प्रकार पहले उत्तर प्रदेश में विकास कार्य किए गए थे और अधिक लोगों के लिए समाजवादी सरकार में कार्य किया जाएगा।