गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़

18 वे दिन भी गढ़ तहसील प्रांगण में जारी रहा भारतीय पूर्व सैनिक संघ एवं भारतीय किसान संघ ने जनहित में धरना जारी।

बृजघाट टोल प्लाजा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका सीमा से हटाए जाने की मांग को लेकर 18 वे दिन भी धरना गढ़ तहसील प्रांगण में जारी रहा भारतीय पूर्व सैनिक संघ एवं भारतीय किसान संघ ने जनहित में धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन एवं ज्ञापन उपाधिकारी श्रीराम यादव के माध्यम से जिलाधिकारी हापुड़ को भेज  कर  अति शीघ्र जनता के संतुष्टीकरण की अपील की गई किसान संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने   कहां की जनता के हित में गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में चल रहे धरने को हम पूर्ण समर्थन करते हैं एवं मांग करते हैं अति शीघ्र  लाठिरा पुल बनाया जाए व ब्रिज घाट बायपास को   सियाना चौराहे पर  निकाला जाए यदि ब्रिज   घाट बायपास श्मशान घाट पर पुल बनाकर गढ़ नगर पालिका में लगे टोल प्लाजा की समय सीमा बढ़ाई जाती है  तो किसान संघ भरपूर विरोध करेगा बाईपास को टोल के पास से नहीं निकलने दिया जाएगा समस्त किसान संघ इस धरने में समाज  सेवी पंकज लोधी के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं भारतीय पूर्व सैनिक संघ ने भी  धरना स्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया एवं कहा की समाजसेवी पंकज लोधी की समस्त मांगे जनहित में जायज है न्याय हित में है भारतीय पूर्व सैनिक संगठन हर समय जनता के हित में आवाज उठाने के लिए चल रही धरने में साथ खड़े रहेंगे किसी भी समय आवाज दी जाती है तो हम हर समय तैयार है पूर्व सैनिक संघ के कैप्टन राजेश चौधरी ने कहा की धरना देने वाले समाजसेवी अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे सबको जनता के लिए मांग रहे हैं इसीलिए जनता को भी बढ़-चढ़कर इनकी आवाज में आवाज मिलाई जानी जरूरी है इस मौके पर पूर्व सैनिक संघ के वारंटी ऑफिसर मनवीर सिंह तेवतिया कैप्टन राजेश चौधरी गजेंद्र त्यागी शाहिद अली गोपीचंद उमेश बबलू जय सिंह राजेंद्र कुमार मनीष कुमार हर्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल गजेंद्र त्यागी जगपाल भगवान शाह अखिलेश कुमार आशीष अवनीश चौहान लोकेश इत्यादि में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया