हापुड न्यूज़
दिल्ली से बरेली जा रहे युवक ने गढ़मुक्तेश्वर ढाबे पर चाकू से काटा गला मौत !
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में ढाबे पर युवक ने चाकू से गला काटा, वीडियो भागते हुए कार के पास गिरा, दिल्ली से बरेली जा रहा था*
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक ढाबे पर युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बरेली जिले के साईं थाना क्षेत्र के ग्राम धुनका निवासी सलमान (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र अहमद जान के रूप में हुई है। सलमान अर्टिगा कार नंबर U P25 HT7056 से दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव से अपने गांव लौट रहा था।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अठसैनी स्थित प्रधान जी चिकन पॉइंट ढाबे पर गुरुवार रात करीब 11:15 बजे कार रुकी।ढाबे में बैठने के बाद सलमान ने अचानक टेबल पर रखा चाकू उठाया और अपना गला काट लिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है
मनजीत सिंह की रिपोर्ट
0 Comment