लेबनान की तरफ से माले अदुमीम शहर सहित यरुशलम के निकट कई बस्तियों की तरफ  मिसाइल दागी गई थी. जिसके बाद सिक्योरिटी अलार्म बजने लगे थे.इस पर नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के आतंकवादी प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत मध्य पूर्व की सत्ता संरचनाओं को नया आकार देगी. उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि इजराइल की सेना क्षेत्र में जहां भी जरूरत होगी, हमला कर सकती है.