दिनेश प्रजापति

धामपुर। बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को ग्राम इस्लामाबाद पहुंचकर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह प्रजापति के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। सुबह करीब छह बजे पहुंचे विधायक के साथ ब्लॉक प्रमुख विकास कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान चौधरी हरपाल सिंह प्रजापति एवं समाज के अन्य लोगों ने विधायक और ब्लॉक प्रमुख का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। चौधरी हरपाल सिंह प्रजापति ने विधायक को ग्रामीण क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग रखी। विधायक कुंवर सुशांत कुमार सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा तथा लोगों ने विधायक के गांव पहुंचने और उनकी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।