बस्ती। पहली बार रुधौली और भानपुर के नेताजी और उनके ठेकेदारों की हेकड़ी, नगर पंचायत भानपुर प्रशासन ने निकालने का काम किया है। नगर पंचायत भानपुर के लोगों ने नेताजी और उनके चहेते ठेकेदारों को बता दिया, कि आप लोगों ने बहुत मनमानी कर लिया, अब मनमानी नहीं चलेगी। एक तरह से नगर पंचायत के लोगों का डर नेताजी और उनके ठेकेदारों से निकल गया, क्योंकि डर ही ऐसी चीज होती हैं, जिसके चलते गलत काम करने पड़ते है। कहा भी जाता है, कि जिस भी व्यक्ति के भीतर से किसी का डर निकल गया, समझों वह व्यक्ति दुनिया का सबसे षक्तिषाली व्यक्ति होता है। इसका एहसास चार करोड़ के टेंडर में नेताजी के 50 में से 40 चहेते ठेकेदारों का अपात्र होना और टेंडर कराने से होता है। हालांकि यह ठेकेदार अपात्र तो तकनीकी कमियों के कारण हुए, लेकिन नेताजी और उनके ठेकेदारों का कहना और मानना है, कि उनके लोगों को जानबूझकर अपात्र किया गया, जब नेताजी के शिकायत पर जांच कमेटी बनी तो जांच कमेटी के मुखिया आरईडी के एक्सइएन ने नगर पंचायत भानपुर की प्रक्रिया को सही बताते हुए कहा कि उन्हीं लोगों को अपात्र किया गया, जिनके अभिलेखों में तकनीकी रुप से कमी पाई गई, स्पष्ट कहा कि जिन 50 ठेकेदारों को अपात्र किया गया, वह अपात्र की श्रेणी में आते है। एक भी पात्र को न तो जानबूझकर और न गलती से अपात्र किया गया। नेताजी औा उनके ठेकेदारों को यह नहीं भूलना चाहिए, सिर्फ उनके ठेकेदार ही अपात्र नहीं हुए हैं, बल्कि 10 अन्य भी ठेकेदार अपात्र हुए है। नेताजी और उनके ठेकेदारों को इसे लेकर जोर का लेकिन धीरे से झटका इस लिए लगा क्योकि यह झटका पहली बार लगा, जिन नेताजी और उनके ठेकेदारों की नगर पंचायत भानपुर में पिछले छह सालों से तूती बोलती थी, और यह लोग जो चाहते थे वहीं होता था, ऐसे में अगर नेताजी के 40 ठेकेदार अपात्र होते हैं, तो झटका लगना लाजिमी है। इन लोगों को पहला झटका तब लगा जब इन्होंने यह कहा कि जो चार करोड़ का काम होना है, वह काम मेरे द्वारा लाया गया, इस लिए काम किसे मिलेगा और किसे नहीं मिलेगा इसका निर्णय हम करेगें, नाकि इसका निर्णय टेडर से होगा, लेकिन टेंडर हुआ। नेताजी और उनके ठेकेदारों का झूठ उस समय पकड़ा गया, जब ठेकेदारों को यह पता चला कि जिस काम नेताजी और उनके ठेकेदारों के द्वारा लाए जाने की बात कहकर कमीशन वसूला जा रहा है, वह बजट तो नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायत को मिला। दूसरा झटका तब लगा जब 17 कामों के लिए 90 से अधिक ठेकेदरों ने टेंडर डाला, तीसरा झटका तब लगा कि जब इनके 40 ठेकेदारों का टेंडर अपात्र हो गया। चौथा और सबसे बड़ा झटका उस समय लगेगा जब इन लोगों ने काम के नाम पर जो 10 फीसद के दर से 40 लाख एडवांस लिया, उसे वापस करना पड़ेगा। इसी लिए नेताजी और उनके ठेकेदारों ने अभी तक हार नहीं मानी और अपने उन 10 अपात्र ठेकेदारों के शिकायत पत्र के साथ अपना पैड लगा कर कमिश्नर से पुनः अपात्र किए गए ठेकेदारों की जांच कराने की मांग की। अब फिर कमिश्नर ने डीएम को जांच कराने को लिखा, डीएम ने आरईडी के एक्सइएन को ठेकेदारों के शिकायतों की एक-एक बिंदु की जांच करके स्पष्ट आख्या देने को कहा। यहां यह भी बताना जरुरी हैं, कि नेताजी उस आरईडी के एक्सईएन पर गुस्सा हुए, जिसने नगर पंचायत भानपुर के द्वारा किए गए अपात्र को सही माना? अब देखना है, कि एक्सईएन साहब नेताजी के दबाव में आकर अपनी रिपोर्ट बदलते या फिर उस रिपोर्ट की पुष्टि करते हैं, जो उन्होंने दिया था। अगर एक्सईएन साहब ने नेताजी के दबाव या फिर अन्य किसी लालच में आकर रिपोर्ट बदलते हैं, तो एक्सईएन को भी जांच का सामना करना पड़ सकता है। खासबात यह है, कि एक भी बाहरी ठेकेदारों ने टेंडर नहीं डाला, जिसने भी डाला सभी किसी ने किसी नेता के ठेकेदार है। जिस नेताजी और उनके ठेकेदारों को झटके पर झटके लग रहे हो, वह तो चिल्लाएगा ही, देखा जाए तो नेताजी और उनके ठेकेदार अब नगर पंचायत भानपुर के लोग निशाने पर आ गए है। इन लोगों को आगे भी न जाने कितने जांच का सामना करना पड़ सकता है। तब एक तरह से नगर पंचायत भानपुर में वार छिड जाएगा। नेताजी और उनके ठेकेदारों को सबक सिखाने के लिए जिले भर के नेताओं ने अपन-अपनेे ठेकेदारों से टंेडर डलवाया। जिले का कोई ऐसा वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि नहीं जिनके ठेकेदारों ने टेंडर न डाला हो। इन सभी लोगों ने एक साथ मिलकर नेताजी और उनके ठेकेदारों का साम्राज्य ढ़हाने की रणनीति बनाई है। देखना यह हैं, कि ऐसे में नेताजी और उनके ठेकेदार कहां तक अपने साम्राज्य को ढ़हने से बचा पाते है। अगर भाजपा नेता और ठेकेदार एवं नेताजी के करीबी मनोज सिंह नौगढ़वा और बैदोला की सड़कों की जांच न करवाते तो षायद नेताजी और उनके ठेकेदारों का इतना विरोध न होता। अब तो नेताजी और उनके चहेते ठेकेदारों के कार्यो की कुंडली भी लोग खंगाल रहें हैं।
- Loading weather...
- |
- Last Update 10 Nov, 10:04 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment