दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में शुमार ग्रेटर कैलाश में बीती रात एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक फायरिंग की इस घटना में जिम संचालक की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की है. अभी तक हमलावार पुलिस की पहुंच से दूर है. जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.