हापुड़ न्यूज़

 26 साल से पति पत्नी की पड़ी दरार को लेडी सिंघम अरुणा राय ने कराया मुक्त!

हापुड़ में महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक लेडी सिंघम अरुणा राय ने आज फिर किया सराहनीय कार्य , महिला थाना प्रभारी निरीक्षक लेडी सिंघम  अरुणा राय ने आज 26 साल से पड़ी शादी की दरार को महिला थाना प्रभारी ने कराया सुलह।जिला संभल की रहने वाली एक महिला की शादी करीब 26 वर्ष पहले हापुड़ के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी महिला ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट सहित कई आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था महिला के पांच बच्चे हैं उन्हीं के साथ रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी।जब मामला महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय के संज्ञान में आया तो दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया आमने-सामने बिठाकर दोनों को समझाया गया पति-पत्नी और दोनों परिवारों के बीच 26 साल से पड़ी दरार को घंटों सुनने के बाद सुलह कराया। अब दोनों ही परिवार महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण राय की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक लेडी सिंघम अरुणा राय की यह पहली कार्य शैली नहीं है उन्होंने अनेकों बार आपस में विवाहित विवादों की सुलह कराई  है उसके अलावा भी अनेकों जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराकरके प्रशंसा हासिल की है जिसके लिए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय को अपनी कार्यशैली को लेकर  महिला आयोग की सदस्य ने  भी उनकी प्रशंसा की थी और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा भी वह सम्मानित हो चुकी है।।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट