अलीगढ़

अलीगढ़ में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 10 महीने बाद सास एक बार फिर फरार हो गई है। मामला दानोथाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल से जुड़ा है, जो करीब 10 महीने पहले अपनी होने वाली सास के साथ फरार होने को लेकर सुर्खियों में आया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी।

अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। राहुल की सास सपना देवी इस बार अपने पति के बहनोई के साथ घर से फरार हो गई हैं। राहुल के मुताबिक, बहनोई बिहार के एक जिले में कपड़ों का कारोबार करता है। वहीं सास का आना-जाना हुआ और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

राहुल का कहना है कि अचानक सास के लापता होने से वह मानसिक रूप से परेशान है और परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.