उच्चतम न्यायालय में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत में अधिकाधिक नोटिस तामीला सुनिश्चित कराने हेतु समीक्षा बैठक संपन्न 

गौरव शर्मा 
ग्रेटर नोएडा, लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक  उच्चतम न्यायालय में आयोजित होने वाले “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा सम्मन सेल प्रभारी के साथ बैठक आयोजित की गई।
      बैठक के दौरान सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाली "समाधान समारोह" विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हित वादों में पक्षकारों को अधिक से अधिक नोटिस तामीला कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जनसामान्य के मध्य व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
      बैठक में सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत के साथ प्रभारी सम्मन सेल रोहताश सिंह उपस्थित रहे।