गढ़मुक्तेश्वर, उत्तर प्रदेश  
गढ़मुक्तेश्वर में नरेश प्रजापति के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रजापति समाज की संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्रीमती अंजू प्रजापति ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और युवाओं की सकारात्मक भागीदारी पर अपने प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है और महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश और समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया।

 उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने समाजहित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने और बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलामंत्री भाजपा हापुड़ नरेश प्रजापति, धर्मपाल सिंह, प्रोफेसर अजयपाल प्रजापति जी जयंत प्रजापति, मुकेश प्रजापति जी दीपक प्रजापति, अंकित प्रजापति, भगवत प्रजापति  डॉक्टर उत्तम प्रजापति जी योगेश प्रजापति विजयपाल प्रजापति जी नरेश कुमार जी गोविन्दा प्रजापति, गौरव प्रजापति, नितिन प्रजापति, रिंकू प्रजापति, विजय प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, संजय प्रजापति, वेदप्रकाश प्रजापति, श्री राम प्रजापति अमन प्रजापति कुमारपाल प्रजापति मनोज पाल जी  भगवत प्रजापति, हेमन्त प्रजापति, मोहित प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, संजय प्रधान, ताराचंद केवट जी पवन जाटव जी प्रदीप प्रजापति जी कुलदीप प्रजापति जी  प्रशांत प्रजापति विनोद चंद्रा  सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।