प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है, जहां लाखों की संख्या में लोग संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में कोई संन्यास की दीक्षा ले रहा है, तो कोई अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहा है। इसी दौरान महाकुंभ से एक खास खबर सामने आई है। ग्रीस की एक युवती पेनेलोप ने भारतीय युवक सिद्धार्थ शिव खन्ना के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इस शादी में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने कन्यादान कर उनकी शादी को पूर्ण किया।