पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. विनेश ने महिला कुश्ती 50 किलोग्राम कैटेगरी में क्यूबा की यूस्नेलिस गुज़मान को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया है. विनेश फोगाट फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं हैं. विनेश के प्रदर्शन पर संजय सिंह ने कहा, 'देश की जिस बेटी को भारत की सड़कों पर पीटा गया..घसीटा गया, आज उसने विदेशी धरती पर भारत का परचम लहराया. '